सिवनी 29 मई 2024 (लोकवाणी)। नौतपा के पांचवे दिन सिवनी जिले में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि नौतपा के चौथे दिन मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिसे, न्यूनतम 24.6 डिसे तथा शाम समय अधिकतम तापमान 43.6 डिसे तथा न्यूनतम 24.8 डिसे दर्ज किया गया। वही बुधवार 29 मई को को दिन भर गर्म लपटे चलती रही तथा सुबह के समय अधिकतम 35.2 डिसे, न्यूनतम 25 डिसे तथा शाम के समय अधिकतम 44.2 डिसे तथा न्यूनतम 25.6 डिसे दर्ज किया गया है।
