सिवनी 26 जुलाई (लोकवाणी)। जिला पंचायत सिवनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि सिवनी विकासखंड के अंतर्गत जन जातीय कार्य विभाग के चंदनवाड़ा स्थित आदिवासी कन्या आश्रम के बच्चे तथा ईपीईएस शाला बिहिरिया का छात्र मध्यान्ह भोजन करने के कारण बीमार नहीं हुए थे।
सीईओ विजय नवजीवन पवार ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग सिवनी में पदस्थ सुश्री पूजा उइके, क्षेत्र संयोजक द्वारा की गई जांच में पाया गया कि छात्रायें आदिवासी कन्या आश्रम चंदनवाडा में अध्ययनत है। जांच के दौरान पाया गया कि 23 जुलाई 2024 को अतिवृष्टि होने के कारण सामान्य अवकाश घोषित किया गया। अवकाश होने के कारण मध्यान्ह भोजन नहीं बनाया गया। बच्चों के बीमार होने का कारण मध्यान्ह भोजन नहीं है।.
