मध्य प्रदेश सिवनी

CHHAPARA : रिमझिम बारिश के बीच छपारा नगर में मनाया गया आजादी का पर्व

छपारा। आजादी के राष्ट्रीय पर्व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 अगस्त की शाम से ही नगर सहित क्षेत्र के सभी विद्यालयों सहित शासकीय एवं अर्धशासकीय कार्यालयों के भवनों को आकर्षक विद्युत साज सज्जा की गई। वहीं 15 अगस्त की सुबह से ही सम्पूर्ण नगर देश भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। शासकीय कार्यालयों में निर्धारित समय सीमा पर ध्वजारोहण किया गया, झंडा वंदन कार्यक्रम में अधिकारीयों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।


नगर के जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद अध्यक्ष सदम सिंह बरकडे ने झंडा फहराया एवम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश के नाम संदेश का वाचन किया। वही नगर परिषद कार्यालय में परिषद अध्यक्ष श्रीमती निशा पटेल द्वारा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर सभी वार्ड पार्षदों एवं अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त नगर के सीएम राइज विद्यालय सहित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। ज्ञात हो कि छपारा क्षेत्र में 15 अगस्त की सुबह से ही लगातार बारिश होती रही, जहां विभिन्न स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए। साथ ही नगर परिषद द्वारा नगर के पुराने बाजार स्थित झंडा चौक में निर्धारित समय सुबह नौ बजे रखे गए कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रजनीश हरवंश सिंह द्वारा झंडा फहराया गया। इसके पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर छपारा की बेटी सना अंजुम का प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
वाक्स………..
कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण
छपारा नगर के सीएम राइज विद्यालय के समीप स्थित अतीक पटेल के निवास में स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर पर भारी बारिश के बाद भी निर्धारित समय पर आठ बजे केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के युवाओं एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *