सिवनी

प्रमुख घटनाएं: 23 फरवरी 2021 का इतिहास

1468 – प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन।

1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।

1799 – मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया।

1871 – इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई।
इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।

1886 – अमेरिका के रसायनशास्त्री एवं आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की।

1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।

1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।

1952 – भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।

1958 – अर्जेंटीना के महान फाॅर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया।

1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।

1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़े हमले शुरू किये।

1969 – हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का निधन।

1970 – गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।

2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।

2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया।

2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।

2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *