देश / विदेश मध्य प्रदेश सिवनी

सिवनी : 6 हजार की रिश्वत लेते पलारी चौकी प्रभारी गिरफ्तार 

सिवनी। जिले में लोकायुक्त इकाई जबलपुर ने  पलारी चौकी प्रभारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।  जानकारी के अनुसार

आवेदक महेश पिता कंचनलाल राय उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम समनापुर पोस्ट डोकररांजी पुलिस चौकी पलारी जिला सिवनी ने आरोपी राजेश कुमार पिता स्वर्गीय श्री जगन्नाथ प्रसाद शर्मा उम्र 58 वर्ष पद कार्यवाहक उप निरीक्षक पुलिस चौकी पलारी थाना केवलारी को 

घटना दिनांक 11 जून 2025 को पुलिस चौकी पलारी थाना को रिश्वत राशि  6,000 रूपये लेते हुए धरदबोचा। आवेदक  द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर को शिकायत की थी कि दिनांक 7 मई 2025 को मेरे ट्रैक्टर क्रमांक एमपी  22 ए बी 4308  से गांव की महिला नर्मदा मरावी के पैर में चोट लग गई थी।  जिसका मामला पुलिस चौकी पलारी में कायम हुआ था। मामले को कमजोर करने के एवज में पुलिस चौकी प्रभारी राजेश शर्मा के द्वारा 15000 रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत सत्यापन उपरांत 11 जून 2025 को  चौकी प्रभारी कार्यवाहक उप निरीक्षक  राजेश कुमार शर्मा को रिश्वत राशि 6000 रूपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया  तथा आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *