मध्य प्रदेश सिवनी

भीमगढ़ बाँध के खुले चार गेट, बैनगंगा में छोड़ा जा रहा 21 हजार क्यूसेक पानी

सिवनी 03 सितंबर (लोकवाणी)। लगातार बारिश से भीमगढ़ बाँध (संजय सरोवर परियोजना) का जलस्तर 518.90 मीटर तक पहुँच गया है। अतिरिक्त पानी निकालने के लिए बुधवार की सुबह 9 बजे से गेट क्रमांक 4, 5, 6 और 7 को एक-एक मीटर तक खोला गया। जल संसाधन विभाग के अनुसार चारों गेट से लगभग 21,000 क्यूसेक (595 क्यूमेक्स) और पावर हाउस से 500 क्यूसेक पानी बैनगंगा नदी में छोड़ा जा रहा है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की है।


वाक्स………………………
पेंच बाँध के गेट खुलने की संभावना
लगातार वर्षा से पेंच व्यपवर्तन परियोजना अंतर्गत माचागोरा (पेंच) बाँध का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। कार्यपालन यंत्री एस.के. सिरसाम ने बताया कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता पड़ने पर बाँध के गेट खोले और बंद किए जा सकते हैं। प्रशासन ने कहा है कि नदी-नालों और तटवर्ती क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। साथ ही मवेशी और मोटर पंपों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएँ। वर्षा ऋतु के दौरान नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने और प्रशासन को सहयोग करने की अपील की गई है।
वाक्स……………………
सिवनी जिले में अब तक 1115.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज
मानसून सीजन में अब तक जिले में औसतन 1115.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से मिली जानकारी के अनुसार 1 जून से 3 सितम्बर तक अलग-अलग विकासखंडों में कुल 8922.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। पिछले वर्ष 3 सितम्बर 2024 तक जिले में कुल 9374.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा कुछ कम है।
विकासखंडवार वर्षा (मिमी में)
सिवनी – 969.0
कुरई – 783.7
बरघाट – 1022.8
केवलारी – 1303.0
छपारा – 1038.5
लखनादौन -1070.8
धनौरा – 1097.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *