सिवनी 15 अक्टूबर ( लोकवाणी)। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में हुए चर्चित हवाला कांड में गिरफ्तार डीएसपी पूजा पांडे सहित कुल 10 पुलिस कर्मचारियों को बुधवार को माननीय न्यायालय सिवनी के समक्ष पेश किया गया जहां सभी को 17 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वही एक आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
बीते दिवस 8 अक्टूबर की रात लखनवाड़ा थाना क्षेत्र में हुए हवाला कांड में डीएसीपी पूजा पांडे व बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम सहित कुल 11 आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 310(2) डकैती, 126(2) ग़लत तरीके से रोकना, 140(3) अपहरण और 61(2) आपराधिक षड्यंत्र के तहत अपराध दर्ज किया गया है। जहां पुलिस ने 10 आरोपियों डीएसपी पूजा पांडे, एसआई अर्पित भैरम, आरक्षक योगेंद्र चौरसिया, नीरज राजपूत और आरक्षक जगदीश यादव, केदार बघेल, माखन इनवाती, सुभाष सदाफल, रविंद्र उईके, चालक रितेश को गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी आरक्षक राजेश जंघेला की गिरफ्तारी होना बाकी है। गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को आज बुधवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उन्हें 02 दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।



