- 24 घंटे में मिले 9 कोरोना पाॅजिटिव मरीज
सिवनी 30 मार्च 2021 (लोकवाणी)। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 9 व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट है। वही 10 मरीज स्वस्थ हुए है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 75720 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 1754 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 1665 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 79 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 23 मरीज चिकित्सालय में तथा 56 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।