सिवनी 31 मई 2022 (लोकवाणी)। नगरपालिका परिषद सिवनी में पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पांडे का स्थानांतरण राज्य शासन ने छिंदवाड़ा जिले के डोंगर परासिया नगरपालिका परिषद में कर दिया है। वहीं सिवनी जिले में नगरपालिका सीएमओ पद पर कटनी जिले की नगरपालिका परिषद विजय राघौगढ़ से स्थानांतरित होकर सुश्री पूजा बुनकर आ रही हैं। ये दोनो अधिकारी राज्य शासन के आदेश से अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक के लिए पदस्थापित किए गए हैं।
