सिवनी

भीमगढ़ बांध के खोले गए चार गेट,अलर्ट जारी

Seoni News : खोले गए भीमगढ़ बांध के चार गेट, निचले गांवों में अलर्ट जारी

सिवनी 9 अगस्त 2020 (लोकवाणी)। भीमगढ़ संजय सरोबर बांध में हो रही पानी की आवक से बढ़ रहे जल स्तर को देखते मंगलवार शाम 4 बजे बांध के 4 गेट खोले गए हैं। चारों गेट को एक मीटर तक खोलकर 20,000 घन फीट प्रति सेकंड जल की निकासी की जा रही है।संजय सरोवर जलाशय का जलस्तर 517 मीटर आने तक पानी छोड़ा जाएगा।

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में संजय सरोवर जलाशय का जलस्तर 517.50 मीटर है।इस साल तीसरी बार बांध के गेट खोले गए हैं। वर्तमान में बांध के जल स्तर में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। एशिया ख्याति प्राप्त मिट्टी के सबसे बड़े संजय सरोवर परियोजना भीमगढ बांध की उच्चतम जलभराव क्षमता 519.38 मीटर है।

बांध के गेट खोलने से पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के निचले क्षेत्रों में अलर्ट रहने की सूचना जारी कर दी गई है।बांध के जल स्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *