मध्य प्रदेश सिवनी

श्रमजीवी पत्रकार परिषद का जिला सम्मेलन 20 सितंबर को

सिवनी 19 सितंबर 2022 (लोकवाणी)। जिला मुख्यालय के बाहुबली लॉन में आज 20 सितंबर को श्रमजीवी पत्रकार परिषद् का जिला स्तरीय सम्मेलन प्रातरू 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन उपस्थित होंगे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी के द्वारा की जायेगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए परिषद् के जिलाध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा एवं महासचिव प्रशांत शुक्ला ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार परिषद् के जिला स्तरीय सम्मेलन में आलोक दुबे भाजपा अध्यक्ष सिवनी, सुजीत जैन पूर्व भाजपा अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा व जिला संगठन प्रभारी जिला बैतूल, नलिन कांत बाजपेयी राष्ट्रीय संयोजक श्रमजीवी पत्रकार परिषद, शफीक खान नगर पालिका अध्यक्ष, रजत गुप्ता वरिष्ठ पत्रकार, राष्ट्रीय महासचिव श्रमजीवी पत्रकार परिषद, गंगा चरण मिश्रा संपादक भास्कर टीव्ही, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष- श्रमजीवी पत्रकार परिषद, डॉ. राहुल हरिदास फटिंग कलेक्टर सिवनी, रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक सिवनी, संजय साहू पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त जबलपुर, मयंक तिवारी संपादक पीपुल्स समाचार जबलपुर, राजेन्द्र मिश्रा संपादक स्वतंत्र मत जबलपुर, शुभम शुक्ला संभागीय युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रमजीवी पत्रकार परिषद एवं विवेक यादव जिलाध्यक्ष जबलपुर श्रमजीवी पत्रकार परिषद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे।
सम्मेलन के दौरान श्रमजीवी पत्रकार परिषद् की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी। उक्त सम्मेलन में जिले के आठों विकासखंड के पत्रकारगण शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *