सिवनी

SEONI : क्षत- विक्षिप्त अवस्था में मिला महिला का शव, हिंसक जानवर के हमले की आशंका

सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में ग्राम मुंडरई के खेत में शनिवार की सुबह एक महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। उसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के टांगों व हांथों की हड्डियां तक दिख रही हैं।
जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने शनिवार को ग्राम मुंडरई के एक खेत में महिला के शव को पड़ा देखा, जिसकी सूचना तत्काल कान्हीवाड़ा पुलिस को दी। महिला के हाथ-पैर और सिर सहित कई जगहों पर गहरे निशान है। स्थानीय लोगों का मानना है कि किसी हिंसक जानवर ने यह घटना की होगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची है। महिला की शिनाख्त श्रीमति केशरबाई पति गेंदेश्वर हनवत उम्र 55 वर्ष ग्राम मुंडरई निवासी के रूप में की गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार किसी वन्य प्राणी के हमले से महिला की मौत हुई है। इस प्रकरण में वन विभागीय अमला भी जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *