सिवनी 21 अगस्त (लोकवाणी)। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में भावी प्रत्याशी जुटे हुए है। प्रदेश आसीन भाजपा सरकार शासकीय योजनाओं के बल पर चुनावी तैयारी में लगी है। मध्यप्रदेश की सिवनी विधान सीट से भाजपा के विधायक है। दिनेश राय मुनमुन पिछले चुनाव 2018 के ठीक पूर्व ही भाजपा में शामिल होकर पार्टी से टिकिट पाकर चुनाव जीते थे। तब से लेकर आज तक इस विधान सभा क्षेत्र के विधायक को लेकर भाजपा प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से स्वीकार नहीं पायी है इसके क्या कारण है आज तक स्पष्ट नहीं हो पायी है। वही यह बात भी सार्वजनिक है पिछले विधानसभा चुनाव के पहले दिनेश राय मुनमुन अकेले ही भाजपा में शामिल हुए थे। लेकिन उनके पास समर्थित कार्यकर्त्ताओं की कमी नहीं है उन्हें वे भाजपा में नहीं ला पाये है आज भी भाजपा के विधायक दिनेश राय के वे कार्यकर्ता समर्पित भावना से जुडे है लेकिन भाजपा में नहीं है।
विधानसभा चुनाव 2023 में सिवनी सीट से भाजपा प्रत्याशी चयन को लेकर राजनैतिक बाजार गर्म है, जहां एक बात बार-बार चर्चाओं में आ रही है कि इस चुनाव में दिनेश राय प्रत्याशी नहीं चलेगा, कोई भी आ जाए प्रत्याशी के रूप में स्वीकार है। ज्ञात हो इन मुहिम में वे लोग विशेष तौर पर शामिल है जो कि विस चुनाव 2018 के पूर्व जब मुनमुन निर्दलीय रूप में विधायक थे, उस समय मुनमुन का विरोध किया करते थे। जिस तरह का माहौल वर्तमान समय में सिवनी सीट के लिए बना हुआ है वह एक तरह से मुनमुन राय के विरोध में प्रतीत हो रहा है। यह बात भी चर्चाओं में है कि क्या दिनेश राय ने पूरी तरह से भाजपा की सदस्यता को लेकर स्वीकार किया है। क्या भाजपा में आने के बाद मुनमुन राय को भाजपा स्वीकार कर पायी है। ये दोनों बातें गलियारों में गूंज रही है।
यदि भाजपा के कार्यकत्ताओं की भावनाओं का पार्टी के वरिष्ठों ने सम्मान किया तो निश्चित ही मुनमुन राय विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में अस्वीकार किए जा सकते है। वहीं दूसरा विकल्प भी मुनमुन का विरोध करने वालों ने खोज रखा है सुजीत जैन। जो कि पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की राति-नीति के साथ अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करते चले आ रहे है। सिवनी जिले का इतिहास गवाह है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में सुजीत जैन के कार्यकाल में संगठन को जो गति मिली थी और पार्टी का कार्यकर्त्ता संगठित हुआ था, और सकारात्मक परिणाम भी सामने आए थे, वह बाद में दिखायी नहीं दिया। आज भी इस बात को निष्ठावान याद करते है।
हांलाकि भाजपा ने सुजीत को महत्वपूर्ण दायित्व मध्य प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व संगठन प्रभारी जिला बैतुल का दे रखा है। शुरूवाती दौर की बात करे तो युवा मोर्चा की राजनीति में सक्रिय भागीदारी के साथ नगरीय निकाय चुनाव का जनप्रतिनिधि बनना तथा फिर भाजपा में वरिष्ठ पदों में रहते हुए जिम्मेदारियों को निभाना यहां का जमीनी कार्यकर्त्ता व वरिष्ठ भाजपायी अच्छी तरह से जानते है। अब विधानसभा चुनाव में यही निष्ठावान सिवनी सीट से सुजीत जैन को प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते है। वैसे तो और भी नाम चर्चाओं में है लेकिन अधिकतर सिर्फ मौका देखकर किस्मत आजमाने पर विश्वास कर रहे है।