मध्य प्रदेश सिवनी

तीन कालौनियों का जल भराव की स्थिति देखने पहुंची कलेक्टर सुश्री जैन

छपारा/सिवनी 19 जुलाई (लोकवाणी)। नगर परिषद छपारा के अंतर्गत फोरलेन निर्माण बायपास के बाद से शुरू हुई नगर की तीन कालोनियों में जल भराव की समस्या का समाधान खोजने हेतु कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने निरीक्षण किया तथा इस समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि 19 जुलाई को नवागत सिवनी कलेक्टर शुश्री संस्कृति जैन का प्रभार संभालने के बाद पहला औचक निरीक्षण नगर परिषद एवं तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन हिमांशु जैन के साथ पहुंचीं, जहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनपद पंचायत कार्यालय स्थित पुरानी तहसील जो कि वर्षों से बंद तथा जर्जर स्थिति में बेकार पड़ी हुई है उसका भी निरीक्षण कलेक्टर द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने पुरानी तहसील की इमारत को भी देखा। इसके बाद नगर की महाराणा प्रताप कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी और हाईवे कालोनी का निरीक्षण करने पहुंच गई जहां इस बारिस में जल भराव की स्थिति बन रही है और वार्डवासी परेशान है। छपारा नगर के एन एच 44 फोरलेन बायपास निर्माण के बाद बारिश के मौसम में जल निकासी जो कि बैंनगंगा नदी में ना होकर नगर की तीन कालोनियों की ओर हो रही है। तीनों कालोनियों में जल जमाव की समस्या का समाधान हेतु मौके पर पहुंचकर कलेक्टर ने निरीक्षण कर जल्द निराकरण करने के लिए जरूरी निर्देश दिए है। ज्ञात हो कि विगत दिनों कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन से कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर छपारा के जागरूक लोगों ने वस्तु स्थिति से अवगत कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *