सिवनी 23 जुलाई (लोकवाणी)। वर्षाकाल में अतिवृष्टि-बाढ़ आदि से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सतत् क्रियाशील हैं। बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष दूरभाष क्रमांक 07692-225866 तथा श्री धीरूलाल परते, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख, सिवनी मो. नं. 7089144702 को प्रभारी तथा श्री तोषराम लांजेवार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख, सिवनी मो. नं. 9329306341 को सहायक प्रभारी नियुक्त है।
