मध्य प्रदेश सिवनी

शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई के मामले में प्राथमिकी दर्ज

सिवनी। जिले के कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का एक वीडियो 28 अगस्त 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें विद्यालय के शिक्षक महेश चौधरी द्वारा एक छात्र को क्रूरता पूर्वक पीटा जा रहा था। वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया। वही इस मामले में जांच उपरांत जनजातीय कार्य विभाग सिवनी के सहायक आयुक्त ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए थे।
विभागीय कार्यवाही के बाद घटना पर पुलिस महानिदेशक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़ित बालक की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। जांच के बाद शुक्रवार को थाना कुरई में फरियादी विजय भलावी, निवासी अर्जुनी की रिपोर्ट पर शिक्षक महेश चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। थाना कुरई पुलिस ने इस मामले में धारा 296, 115(2) बीएनएस तथा धारा 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)(वीए) अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *