छपारा। गिफ्ट अ डेस्क अभियान के अंतर्गत छपारा की श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति, छपारा ने छात्रावास एवं स्कूलों को 55 डेस्क-बेंच प्रदान किए। समिति के इस योगदान से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। समिति ने 29 अगस्त को कन्या आश्रम शाला छपारा (अंग्रेजी माध्यम) को 35 डेस्क-बेंच, प्राथमिक शाला खुर्सीपार (ब्लॉक छपारा) को 8 डेस्क-बेंच और एकीकृत माध्यमिक शाला माल्हनवाड़ा (छपारा) को 12 डेस्क-बेंच उपलब्ध कराए।
समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह, चंद्रकिशोर सिंह, जयदीप सिंह चौहान, दीपेंद्र सिंह, नवनीत सिंह, अर्जुन सिंह और जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से यह सहयोग किया। बताया गया कि समिति अपने गठन से ही लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े सराहनीय कार्य कर रही है। आयोजन के दौरान प्रमुख रूप से बीआरसी रविशंकर सिंह, बीएसी घनश्याम सनोड़िया, जन शिक्षक अनिल चंद्रवंशी (सीएम राइस छपारा), कन्या आश्रम शाला की अधीक्षिकाएं मीरा रोतिया, संगीता शिवहरे, मृदुला डोंगरे और जय कली काकोंड़िया मौजूद रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इस अवसर पर शामिल हुए और नई डेस्क-बेंच मिलने से उत्साहित दिखे।




