सिवनी/घंसौर 11 सितबर (लोकवाणी)। विनोबा ऐप पर अपनी गतिविधियाँ और नवाचार साझा करने वाले चार शिक्षकों को विकासखंड स्तर का पोस्ट ऑफ द मंथ अवॉर्ड प्रदान किया गया। सम्मानित शिक्षकों में राजेश्वरी जंघेला, रीजनलाल बोपचे, राजेश राय और नफीसुन्निसा खान शामिल हैं। इन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और रचनात्मक प्रयासों के लिए बीआरसी कार्यालय में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीआरसीसी सचेंद्र मिश्रा और ओपन लिंक्स फाउंडेशन के जिला परियोजना अधिकारी केशव नामदेव ने अवॉर्ड प्रदान किए। इस अवसर पर ब्लॉक एमआईएस कोऑर्डिनेटर श्रवण साहू समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षकों को नवाचार और रचनात्मकता के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर योगदान दे सकें।




