सिवनी 29 सितम्बर (लोकवाणी)। जिले के थाना डूंडासिवनी क्षेत्र के ग्राम बेलगांव स्थित बजरंग चौक दुर्गा पंडाल में रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। नशे में धुत चालक गौरीशंकर गौतम (पिकअप क्रमांक MP-53-GA-0669) ने वाहन तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए सीधे पंडाल में घुसा दिया।
टक्कर से दुर्गा प्रतिमा खंडित हो गई और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में नौ लोग घायल हुए, जिनमें महिलाएँ और बच्चे भी शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने फरियादी महानंद राहंगडाले की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है तथा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है।



