“हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें” – सुरक्षित यात्रा का संदेश
सिवनी 29 सितम्बर (लोकवाणी)। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एनएचआईटी ईस्टर्न प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मडई टोल प्लाज़ा पर एक विशेष सड़क सुरक्षा अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की परियोजना निदेशक श्रीमती आकृति गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा सभी उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि –
“सुरक्षा हेलमेट से ही है, लापरवाही जानलेवा हो सकती है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह यातायात नियमों का पालन करे।”
अभियान के दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस एवं दस्तावेजों की जांच भी की गई। कार्यक्रम में तकनीकी प्रबंधक प्रवीण बिजेवर, ऑपरेशन मैनेजर हेमंत राजपूत, मेंटेनेंस इंचार्ज अवनीश तिवारी, तथा एसकेएम प्लाज़ा मैनेजर अमित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य आकर्षण :
- सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान
- निःशुल्क हेलमेट वितरण
- यातायात अनुशासन और सुरक्षा का संकल्प
एनएचआईटी की यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उम्मीद है कि ऐसे अभियान आमजन में जागरूकता बढ़ाएंगे और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाएंगे।




