सिवनी 3 अगस्त 2022 (लोकवाणी)। नगरीय निकाय निर्वाचन के तहल नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव किया जाना है जिसके लिए कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग ने सूचना जारी कर दिये है जिसके अनुसार 10 अगस्त 2022 को प्रातः 10.30 बजे स्थान कलेक्टर सभाकक्ष सिवनी में यह प्रक्रिया होगा। उक्त आहूत सम्मेलन में नगर पालिका सिवनी के 24 वार्डों के निर्वाचित पार्षद शामिल होंगे। ज्ञात हो कि सिवनी नगर पालिका परिषद के अंतर्गत कांग्रेस के 13, भाजपा के 10 व एक निर्दलीय षार्षद चुने गए है। अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन 10 अगस्त को होगा।
