सिवनी 18 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि सत्कार आटो Satkar Auto World ज्यारत नाका हुन्डई शो रूम सिवनी को 10 Sales Executive फील्ड वर्क के लिए पुरूषों की आवश्यकता है। जो विद्यार्थी पार्ट टाइम या फुल टाइम कार्य करने के इच्छुक है ऐसे विद्यार्थी दिनांक 21 नवंबर 2022 को 12:00 बजे* दोपहर में महाविद्यालय के कक्ष क्र. 40 में उपस्थित होवे। विद्यार्थी अपना रिज्यूम साथ में अवश्य लावें । विस्तृत जानकारी के लिए महाविद्यालय की टीपीओ प्रोफेसर सोनी भम्मरकर एवं जिला नोडल अधिकारी डॉक्टर मान सिंह बघेल से संपर्क कर सकते हैं।
