देश / विदेश मध्य प्रदेश सिवनी

SEONI : जिले में अब तक 788.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

सिवनी 29 जुलाई 2024 (लोकवाणी)।भू-अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 1 जून से 29 जुलाई 24 तक की स्थिति में 788.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। वहीं 29 जुलाई को जिले में कुल 25.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिसकी विकासखंडवार जानकारी निम्नानुसार है- सिवनी में 0.0 मि.मी, कुरई में 0.0 मि.मी., बरघाट में 0.0 मि.मी., केवलारी में 10.0 मि.मी., छपारा 99.0 मि.मी, लखनादौन में 25.5 मिमी, धनौरा में 25.4 मिमी एवं घंसौर में 45.0 मिमी. वर्षा हुई है।
इसी प्रकार 01 जुलाई से 29 जुलाई की स्थिति में जिले में कुल 6309.9 एवं 08 विकासखंड में औसतन 788.2 मि.मी. वर्षा हुई है। अब तक विकासखंड सिवनी में 949.6 मि.मी, कुरई में 648.0 मि.मी., बरघाट में 898.7 मि.मी., केवलारी में 834.8 मि.मी., छपारा 743.2 मि.मी, लखनादौन में 687.2 मिमी, धनौरा में 735.4 मिमी एवं घंसौर में 813.0 मिमी. वर्षा, इस प्रकार कुल 6309.9 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। ज्ञात हो विगत वर्ष 29 जुलाई 23 की स्थिति में कुल 5554.7 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *