सिवनी 26 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। पेंच परियोजना की माचागोरा नहर से जो पानी सिवनी जिला वासियों को मिलता है उसके मुख्य नहर डी-4 जोकि कपुरदा मार्ग में है उस नहर का काम वर्तमान में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार निर्माण स्थल पर विभागीय अधिकारी मौजूद हैं इसके बावजूद भी काम गति धीमी है। वहीं […]
Month: November 2022
छेड़छाड़ के आरोप में सिवनी उत्कृष्ठ प्राचार्य महेश गौतम के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज
सिवनी 26 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिला मुख्यालय के उत्कृष्ठ विद्यालय के प्राचार्य महेश गौतम के विरूद्ध महिला थाना सिवनी में छात्रा के साथ छेडछाड करने के आरोप में 25 नवंबर की रात अपराध दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 25 नवंबर 2022 को उत्कृष्ठ विद्यालय सिवनी में पदस्थ प्राचार्य महेश गौतम ने अध्ययनरत कक्षा 11 […]
प्रमुख सचिव सहकारिता ने सिवनी पहुँचकर खाद डबल लॉक का किया औचक निरीक्षण
सिवनी 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। प्रमुख सचिव सहकारिता के. सी. गुप्ता 25 नवंबर की शाम सिवनी पहुँचे, जहाँ सिवनी पहुँचकर उन्होंने सर्वप्रथम सिवनी डबल लॉक खाद गोदाम का औचक निरीक्षण कर डीएमओ विपणन संघ से जिले में खाद की यथास्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अखिलेश कुमार निगम डिप्टी कमिश्नर को ऑपरेटिव सिवनी प्रमुख […]
कुंए में गिरने से हुई तेंदुए की मौत
सिवनी, 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। पेंच टाईगर रिजर्व के परिक्षेत्र खवासा बफर के ग्राम पोटिया में 24 व 25 नवंबर की देर रात्रि कुंए में गिरने से एक तेंदुए की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह पेंच पार्क प्रबंधन को मिलते ही तेन्दुए को कुंए से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम उपरांत वरिष्ठ अधिकारियों की […]
सीएमओ बरघाट की सेवा समाप्ति का कलेक्टर ने भेजा प्रस्ताव
सिवनी 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिले की नगर पंचायत बरघाट में पदस्थ मुख्य नगर पालिका अधिकारी की सेवा समाप्त करने के लिए कलेक्टर सिवनी डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार परिवीक्षाधीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद बरघाट सुश्री कामिनी लिल्हारे द्वारा अपने कर्तव्यों के निष्पादन […]
अशोभनीय व्यवहार करने पर राजस्व निरीक्षक निलंबित
सिवनी 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिले में ग्रामीणों व महिलाओं से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वाले राजस्व निरीक्षक को कलेक्टर सिवनी ने निलंबित किया है। मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने राजस्व निरीक्षक तोषराम लांजेवार राजस्व निरीक्षक बण्डोल तहसील सिवनी द्वारा ग्राम जुझारपुर के ग्रामवासियों एवं महिलाओं से अशोभनीय भाषा […]
सिवनी में 3 हजार की रिश्वत लेते पटवारी धराया
सिवनी 25 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिला मुख्यालय सिवनी में शुक्रवार की दोपहर 3 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी विपुल बरमैया को लोकायुक्त जबलपुर के दल ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार आवेदक संजय तिवारी पिता स्व.श्री केवल प्रसाद तिवारी, उम्र-44 वर्ष, माध्यमिक शिक्षक , शासकीय माध्यमिक शाला, भोंगाखेड़ा जिला सिवनी की […]
विकास खंड स्तरीय दिव्यांग शिविर में लाभान्वित हुए 111 बच्चें
सिवनी 24 नवबंर 2022 (लोकवाणी)। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत शास.उच्च.हाई स्कूल महारानी लक्ष्मी बाई सिवनी में कक्षा 1 से 12 तक के दिव्यांग बच्चों के लिए दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 111 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाये गए। बताया गया कि जिन बच्चों के प्रमाण पत्र 40 प्रतिशत से अधिक के […]
केवलारी आपदा राहत घोटाले के आरोपी सचिन दहायत पर 10000 रुपये का इनाम घोषित
सिवनी 23 नवम्बर 2022 (लोकवाणी)।जिले के थाना केवलारी के अप.क्र. 587/2022 धारा 408, 409, 420, 467, 468, 471 भादवि वि के प्रकरण में फरार आरोपी सचिन दहायत पिता स्व. अशोक दहायत उम्र 26 साल निवासी वसुंधरा कालोनी केवलारी पर पुलिस अधीक्षक सिवनी ने 10000 रुपये का इनाम घोषित किया है। बताया गया कि तलाश पतसाजी […]
‘’सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वाले लोगों पर किया जुर्माना’’
सिवनी 23 नवंबर 2022 (लोकवाणी)। जिलास्तर पर गठित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण दल के द्वारा तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 का उल्लंघन करने पर 23 नवंबर को चालानी कार्यवाही की जाकर तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने एवं तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में समझाईश दी गई। शहरी क्षेत्र सिवनी, जिला चिकित्सालय परिसर […]